गौड़ाबौराम में कुनौनी चौक से नदैय तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बद से बदतर ।
गौड़ाबौराम में कुनौनी चौक से नदैय तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बद से बदतर ।
गौड़ाबौराम में कुनौनी चौक से नदैय तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बद से बदतर ।
दस्तक7मिडिया,अमीत झा, गौड़ा बौराम।
गौड़ाबौराम प्रखंड के कुनौनी चौक से नदैय तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बद से बदतर है। यह सड़क गौराबौराम की तीन पंचायतों – कसरौर करकौली, कन्हाई और नदैय को जोड़ती है।
इस सड़क की इतनी खराब हालत है कि गाड़ियों का चलना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और धूल के गुबार लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क आजादी के बाद पूर्व विधायक डॉ. महावीर प्रसाद के कार्यकाल में बनी थी, जिसके बाद से किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस पर ध्यान नहीं दिया है।कन्हाई पंचायत के तिरा गांव के लोगों में इस सड़क को लेकर भारी आक्रोश है। उनका साफ कहना है, “सड़क नहीं तो वोट नहीं।” कुनौनी के बुजुर्ग अनूप मुखिया ने भी इस बात पर जोर दिया कि दशकों से इस सड़क की सुध नहीं ली गई है।
गौराबौराम विधानसभा से और दरभंगा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के प्रतिनिधि होने के बावजूद इस सड़क की ऐसी दयनीय स्थिति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण ही यह सड़क दशकों से उपेक्षित पड़ी है। तिरा गांव के समाजसेवी गफ्फार ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी चुनाव से पहले इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे।
इस सड़क की बदहाली ने न केवल हजारों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है, बल्कि क्षेत्र के विकास पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब देखना यह है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब ध्यान देते हैं और कब कुनौनी चौक से नदैय तक की यह महत्वपूर्ण सड़क दुरुस्त होती है।
बिरौल अनुमंडल पुलिस कार्यालय से दो साक्षर आरक्षियों को दी गई भावभीनी विदाई
शौर्य व बलिदान को नमन :डीएम एसएसपी ने शहीद के गाँव पहुँचकर परिजनों से की भेंट , शहीद की पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक, शोकाकुल परिवार के प्रति प्रकट की गहरी संवेदना तथा हर संभव सहयोग का दिया भरोसा