बिरौल अनुमंडल पुलिस कार्यालय से दो साक्षर आरक्षियों को दी गई भावभीनी विदाई
बिरौल अनुमंडल पुलिस कार्यालय से दो साक्षर आरक्षियों को दी गई भावभीनी विदाई
बिरौल अनुमंडल पुलिस कार्यालय से दो साक्षर आरक्षियों को दी गई भावभीनी विदाई
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बिरौल के कार्यालय से बुधवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने दो कर्तव्यनिष्ठ साक्षर आरक्षियों, कुमार शानू और चंदन कुमार को विदाई दी। इन दोनों आरक्षियों का तबादला दूसरे जिला पुलिस मुख्यालय में हो गया है। विदाई समारोह के दौरान, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने दोनों आरक्षियों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कुमार शानू और चंदन कुमार को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री तिवारी ने बताया कि ये दोनों साक्षर आरक्षी अपने कर्तव्यों के प्रति अत्यंत संवेदनशील और समर्पित थे। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे सदैव अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक करते रहे।
इस अवसर पर एसडीपीओ कार्यालय के रीडर रजनीश कुमार सिंह, सिपाही शिशिर गिरी, ग्रामीण पुलिस राजेश कुमार सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिन्होंने कुमार शानू और चंदन कुमार को शुभकामनाएं दीं। यह विदाई समारोह इन दोनों आरक्षियों के सेवाकाल में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और उनके सहकर्मियों के साथ उनके अच्छे संबंधों को दर्शाता है।