कुशेश्वरस्थान के शिव गंगा पोखर स्थित जर्जर धर्मशाला को प्रशासन ने तोड़ने की शुरू की तैयारी ,लोंगों को दुकान खाली करने का निर्देश।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /दरभंगा 

शिव गंगा पोखर पर स्थित जर्जर धर्मशाला को गुरुवार को तोड़ा जाएगा। इसको लेकर अंचल प्रशासन के द्वारा माइकिंग कर लोगो को अपना अपना दुकान खाली करने का अनुरोध किया गया है। बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर का विकास और नव निर्माण को लेकर शिवगंगा घाट स्थित पूर्व से जर्जर भवन शिव गंगा धर्मशाला को गुरूवार से ध्वस्तीकरण किया जाना है। जर्जर शिवगंगा धर्मशाला को तोड़ने के दौरान काफी मात्रा में ईंट, पत्थर,मलवा गिरेंगे जिसमें किसी भी व्यक्ति या आम जनमानस को मानवीय क्षती या घायल होने की संभावना एवं विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सीओ गोपाल पासवान ने बताया कि विकास कार्य में विधि व्यवस्था संधारण हेतु जर्जर भवन के पास सभी दुकान को अगले आदेश तक खाली रखने का आदेश दिया गया है । इस दौरान शिव मंदिर का मुख्य द्वार बंद रहेगा