कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में हुई पंचायत समिति की बैठक में कमला बलान नदी पर राहगीरों के साथ छीनतेय एवं बढ़ रही चोरी की घटना का मुद्दा छाया रहा।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार

पूर्वी प्रखंड कार्यालय के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर सभा भवन में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख अंजनी भारती की अध्यक्षता में हुई। सदन की कार्यवाही गत बैठक की संपुष्टि के साथ शुरू हुई। बैठक की कार्यवाही में भाग लेते हुए महिसौत पंचायत के मुखिया राजेश कुमार पासवान सहित कई अन्य सदस्यों ने कमला बलान नदी के तटबंध पर शाम होते ही राहगीरों से छिनतैय की घटना के साथ साथ क्षेत्र में रात्रि को हो रही चोरी की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग किया।

बैठक में मौजूद थानाध्यक्ष ने कहा कि बाजार में होने वाले चोरी की घटना संज्ञान में आया है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटना में संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं केवटगामा पंचायत के मुखिया छेदी राय ने कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा मार्ग में सड़क के दोनों किनारे बालू गिट्टी सहित अन्य सामानों को रखकर सड़क को अतिक्रमण करने का मुद्दा उठाया।कहा कि सड़क के अतिक्रमण करने से हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

सड़क के अतिक्रमण खाली कराने की मांग पर सीओ,बीडीओ और थाना अध्यक्ष ने सदस्यों को सड़क के अतिक्रमण खाली कराने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य विषय पर चर्चा करते हुए मुखिया राजेश पासवान सहित कई अन्य सदस्यों ने पीएचसी कुशेश्वरस्थान में मरीजों को पैथोलॉजी जांच नहीं कर मरीजों को बाहर से जांच करा कर लाने का शिकायत किया। जिसपर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह का कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई किया जाएगा। चिकित्सा पदाधिकारी के कहा कि पीएचसी में चिकित्सक के 14 पद स्वीकृत है। लेकिन मात्र मैं ही प्रतिनियुक्त हूं। चिकित्सक के पद रिक्त रहने से काम प्रभावित होता है। मनरेगा योजना पर चर्चा में भाग लेते हुए मुखिया छेदी राय ने मनरेगा योजना से दो वर्ष पूर्व बनाए गए पशु सेड का अब तक भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए जल्द भुगतान करने की मांग किया। वहीं नदी थाना की स्वीकृति होने के बाद भी इसका संचालन नहीं होने का मुद्दा भी सदन में उठाया गया। पीएचईडी एवं विद्युत विभाग के कनिय अभियंता के बैठक में उपस्थित नहीं रहने से इस विषय पर चर्चा नहीं हुई। जिसपर सदस्यों ने नाराजगी जताई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु,सीओ गोपाल पासवान सहित कई मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।