बिहार के सीवान से इस वक्त बड़ी खबर आई है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के आवास पर निगरानी टीम का छापा पड़ा है। कार्रवाई जारी है।

 

बिहार के सीवान जिले में निगरानी टीम ने छापा डाला है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के आवास पर निगरानी टीम छापामार कार्रवाई कर रही है। टीम पटना से आई है। सीवान में कार्यालय पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के आवास पर निगरानी विभाग के छापेमारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, उनके तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है। जिसमें लखनऊ गोमती नगर ,पटना रूपसपुर अपर्णा मेंशन, और सीवान नगर परिषद के ठिकानों पर सुबह से छापेमारी जारी है। छापेमारी में निगरानी के द्वारा रेड की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के पास आए से अधिक 79% अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का आरोप है।

 

2021 में दर्ज किया गया था मामला गौरतलब है कि इन पर 2021 में भी विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। मामला हाई कोर्ट में चल रहा है।

 

जिसमें उनकी सस्पेंशन भी हुई थी, और सस्पेंशन खत्म होने के बाद सीवान के नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनाती हुई है। सुबह में जैसे निगरानी की टीम ज छापेमारी करने पहुंची यह खबर आग की तरफ फैल गई, हालांकि अभी रेड करने आई टीम की तरफ से कुछ भी कैमरे पर बोलने से मना कर दिया गया है। उनका कहना है कि छापेमारी पूरी हो जाएगी तो जानकारी दी जाएगी।