राजधानी रांची में एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. दरअसल, शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया जा रहा है.

 

झारखंड की राजधानी रांची के एक अल्पसंख्यक स्कूल का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबके कान खड़े कर दिए हैं. दरअसल, संबंधित स्कूल की छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर व्हाट्सएप चैट के जरिए गंदी बात करने का आरोप लगाया है. दरअसल, यह मामला तब उजागर हुआ, जब जानकारी मिली कि शिक्षा सचिव को एक गुमनाम पत्र भेजा गया है, जिसमें शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का जिक्र है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त रांची ने तुरंत एक जांच कमेटी बनाने का आदेश दिया.

 

मामले की जानकारी देते हुए डीएसई ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. जिन्हें 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट जमा करना है और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

 

वहीं उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर एक फीसदी भी इसमें गलती पाई गई, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस पूरे मामले पर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की शिकायत की विद्यालय प्रबंधन को कोई जानकारी नहीं है. वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा के खिलाफ कोई पूर्व में इस तरह की शिकायत भी नहीं है और न ही वे गर्ल्स सेक्शन में क्लास लिया करते थे.

बहरहाल गंभीर आरोप को लेकर जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि इन आरोपों में कितनी सत्यता है, लेकिन जो व्हाट्सएप चैट निकल कर सामने आया है, उसमें यह स्पष्ट समझा जा सकता है कि छात्र और शिक्षक दोनों ही तरफ से चैटिंग की जा रही है और दोनों के बीच आपसी रिश्ता भी ठीक-ठाक है.