बिरौल में राजद की महत्वपूर्ण बैठक: तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के दरभंगा आगमन की तैयारी
बिरौल में राजद की महत्वपूर्ण बैठक: तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के दरभंगा आगमन की तैयारी
बिरौल में राजद की महत्वपूर्ण बैठक: तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के दरभंगा आगमन की तैयारी
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मनोर भोराम पंचायत के बाबा चौक पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। प्रखंड अध्यक्ष कैलाश साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन साधु शरण यादव ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 26 अगस्त को दरभंगा में होने वाली महागठबंधन की रैली की तैयारियों पर चर्चा करना था, जिसमें माननीय नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और राहुल गांधी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि दरभंगा आगमन पर अपने नेताओं का स्वागत करने के लिए सभी पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में लोग बसों, चार पहिया वाहनों और मोटरसाइकिलों से दरभंगा जाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक पंचायत से सभी धर्मों और वर्गों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजद के जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव सहित नीलांबर यादव, रामनाथ यादव, अशोक यादव, गयासुद्दीन कासिम, शत्रुघ्न लाल दास, राजीव कुशवाहा, गुलाम हसन चीन, चंदन कुमार, साफी, कालेश्वर गुप्ता, मनोज साहू, दीपक कुमार पोद्दार, महेश साहनी, वल्लभ माझी, शंभू माझी, हर्षवर्धन प्रसाद, राजीव कुशवाहा, दीपक यादव, बैजनाथ यादव, यशवंत मुखिया और सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डीजीपी का शख्त आदेश :सेल्फी लेने या देने से बचे पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस कर्मी ,निजी स्वार्थ में लोग करते हें इसका गलत उपयोग ,आदेश की अवहेलना पर हो सकती हें कारवाई।
प्रथम हॉस्पिटल बिरौल ने फिर किया कमाल, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मनीष को दी नई जिंदगी।