नशे में धुत चौकीदार को एसएसपी ने किया निलंबित ,गृह रक्षक पर हुई अनुशासनिक कारवाई ,बहेड़ा अनुमंडल के अंचल निरीक्षक के जांचोपरांत की गई हें कारवाई।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने नशे में धुत चौकीदार 01 विमलेश प्रसाद सिंह को किया निलंबित एवं गृहरक्षक 301405 गौरव कुमार के विरूद्ध की अनुशासनिक कार्रवाई।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बहेड़ी थाना के चौकीदार को एसएसपी ने नशे में धुत्त रहने की शिकायत पर निलंबित कर दिया हें वहीं गृह रक्षक के विरुद्ध अनुशासनिक कारवाई की गई हें।

दरअसल त्रितीय ओ०डी० ड्यूटी में तैनात स०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार थाना परिसर स्थित चौकीदार भवन के पास शोरगुल सुनकर थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी के साथ चौकीदार भवन के पास पहुंचे ,तो देखे कि चौकीदार 01 विमलेश प्रसाद सिंह पिता-स्व० गुणेश्वर प्रसाद सिंह, सा०-समधपुरा, थाना-बहेड़ी एवं गृहरक्षक 301405 गौरव कुमार पिता-मुरारी पासवान सा० घुड़दौड़, थाना-तिलकेश्वर, जिला-दरभंगा शोरगुल कर रहे थे। उक्त दोनो के मुँह से शराब पीने का दुर्गंध आ रहा था, तदोपरांत उक्त दोनो को ब्रेथ एनेलाईजर मशीन से जाँच करने पर इन दोनों के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पायी गई है।
इस संबंध में उपरोक्त दोनो कर्मियों के विरूद्ध बहेड़ी थाना कांड संख्या-341/25, दिनांक 18.08.25, धारा-37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 संशोधित 2022 एवं 04 बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1976 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है और माननीय न्यायालय में उपस्थापन की कार्रवाई की जा रही है।
उक्त घटना के संबंध में अंचल पुलिस निरीक्षक, बहेड़ा अंचल से जाँच कराया गया। बहेड़ा अंचल द्वारा समर्पित जाँच प्रतिवेदन में उक्त दोनो कर्मियों को दोषी पाते हुए इन दोनो के विरूद्ध कार्रवाई हेतु अनुसंशा की गई है, जिसके आलोक में चौकीदार 01 विमलेश प्रसाद सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने एवं गृहरक्षक 301405 गौरव कुमार के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने हेतु जिला पदाधिकारी महोदय, दरभंगा को प्रतिवेदन भेजा गया। जिला पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा चौकीदार 01 विमलेश प्रसाद सिंह को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर विभागीय कार्यवाही हेतु प्रपत्र ‘क’ का गठन किया जा रहा है और गृहरक्षक 301405 गौरव कुमार के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के तहत विधि-सम्मत् कार्रवाई की जा रही है।