गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में 30 अगस्त, को होने वाले ‘दलित मुस्लिम कांफ्रेंस’ को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद ने पूरी ताकत झोंक दी।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में आगामी 30 अगस्त, 2025 को होने वाले ‘दलित मुस्लिम कांफ्रेंस’ को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यह कार्यक्रम एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) द्वारा नारी परती मैदान, गौड़ा बौराम (घनश्यामपुर थाना) में आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, डॉ. इजहार अहमद हाल ही में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) में शामिल हुए हैं, जिससे पार्टी को क्षेत्र में मजबूती मिली है। जिलाध्यक्ष मनोज सदा और जिला प्रभारी आरके दत्ता ने कहा है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दलित, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यकों के हितों पर चर्चा करना है।
कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए डॉ. अहमद के सहयोगी दिन-रात प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। यह कार्यक्रम शनिवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, क्योंकि इसे आगामी चुनावों के मद्देनजर हम पार्टी की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।