कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 11वें दिन भी जारी,10 सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा 

बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी महासंघ,गोप गुट शाखा दरभंगा की ओर से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 11वें दिन भी जारी रही। जिला सचिव संतोष कुमार रमण के नेतृत्व में हड़ताल की शुरुआत हुई। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बीमा राशि बढ़ाना,नकद इलाज की सुविधा,एलडीसी का ग्रेड पे ₹2800 करना और पदनाम में बदलाव शामिल है। आज के कार्यक्रम में संगठन का विस्तार करते हुए अनुमंडल स्तर पर संयोजकों का चयन किया गया। अनुमंडल सदर धनंजय कुमार,दोलनन्द चौधरी,नयन रंजन,अनुमंडल बिरौल शिलानंद यादव,शहवाज आलम,अनुमंडल बेनीपुर श्याम बिहारी मिश्र,अमरीश आनंद,इस मौके पर अनीता सम्मानित अध्यक्ष,सुरेश गडल अध्यक्ष,नीतिश कुमार उपाध्यक्ष,पंकज कुमार,शशि सक्सेना,सुमित कुमार वर्णवाल कोषाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।समाहरणालय दरभंगा की विभिन्न शाखाओं,अनुमंडल कार्यालयों,प्रखंड/अंचल कार्यालयों एवं अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी 9 अगस्त 2025 से पूर्ण हड़ताल पर हैं। सभी कर्मियों ने सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि जब तक उनकी 10 सूत्री मांगें पूरी नहीं होतीं,तब तक यह हड़ताल और संघर्ष जारी रहेगा।