हर महीने 7 और 19 तारीख को सौर्या हॉस्पिटल में होता है गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त शिविर,

सेवा से मिलती है खुशी: सौर्या हॉस्पिटल के डायरेक्टर

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

सौर्या हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में गर्भवती महिलाओं के लिए एक खास मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दर्जनों गर्भवती महिलाओं की जरूरी जांचें की गईं और उन्हें डॉक्टरों की मुफ्त सलाह भी दी गई। हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने बताया कि 6 सालों से हर महीने की 7 और 19 तारीख को यह शिविर लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करके उन्हें खुशी मिलती है। साथ ही उन्होंने दरभंगा की सभी बहनों से अपील की कि सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी या सिजेरियन ऑपरेशन के लिए सौर्या हॉस्पिटल पर भरोसा बनाए रखें।हॉस्पिटल आगे भी इसी तरह सेवा करता रहेगा।