ब्रेकिंग न्यूज ,कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के विशुनिया में युवक को मारी गोली,  युवक बुरी तरह घायल।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विशुनिया निवासी शिक्षक रंजीत राय के भाई राजीव राय को अपराधियों ने उस वक्त गोली मारी जब वह कमला बलान पश्चिमी तटबंध से अपने घर जा रहा था। अपराधियों ने राजीव को पीछे से गोली मारी। गोली उसके पैर में लगी। कुशेश्वरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार कर युवक को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।