कुशेश्वरस्थान बाजार एवं आस पास के इलाकों में चोरों का आतंक, एक रात में सात दुकान में चोरी, स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

कुशेश्वरस्थान थानान्तर्गत बस स्टैंड, यादव टोल सहित आसपास के दुकानदार चोरो के आतंक से डरे हुए है। कृष्ण जन्म अष्टमी की रात में स्थानीय बाजार स्थित बस स्टैंड में राजीव साह के पान दुकान तथा कुशेश्वर भोजनालय के सुनील पंडित के दुकान में चोरो ने चोरी कर लिया। इस दौरान चोरो ने दुकान का गला को काटकर रूपये ले लिए वही यादव टोल में देबू साह, सोनिया देवी, अजय मुखिया, बिपिन पासवान के सर्विसेज सेन्टर की दुकान और सम्राट चौक पर चंदन राम के किराना दुकान में चोरी कर लिया है। एक ही रात सात जगहो पर हुई चोरी की घटना से कुशेश्वरस्थान के दुकानदार डरे हुए है। हालांकी जिन दुकानदार के यहां चोरी की घटना हुई है वे सभी लोग स्थानीय थाना में आवेदन देकर जांच की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर जगह जगह सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।