कैमूर जिले के मोहनिया में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। डिड़खिलीटोल प्लाजा के पास स्थित चेक पोस्ट पर आज दोपहर के समय उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में 8 लोगों को गिरफ्तार किया।

वाहन जांच के दौरान एक शराब तस्कर को भी पकड़ा गया। पुसौली निवासी पंकज सिंह के पास से 44 पीस अवैध देसी शराब बरामद की गई। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। पंकज अवधेश सिंह का पुत्र है।

उत्पाद निरीक्षक गुंजेश कुमार ने बताया कि डिड़खिली चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रखी जाती है। शराब तस्करों और कारोबारियों के खिलाफ प्रतिदिन अभियान चलाया जाता है। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।