मतदाता जागरूकता के लिए मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,10 विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 मोबाइल प्रचार वाहन को किया रवाना

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

समाहरणालय परिसर, दरभंगा से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने हरि झंडी दिखाकर “मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन” को रवाना किया ।

डीईओ ने कहा कि यह जागरूकता वैन दरभंगा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र के पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर आम मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया,महत्व और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि सभी वैन पर एक मास्टर ट्रेनर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है।

स्थानीय मतदाता सीखेंगे एवं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) वोट देने की प्रक्रिया, उन्हें मिलेगा हैंड्स आन ट्रेंनिंग ।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शी, सशक्त तथा लोकतंत्र को मजबूत करने तथा जन भागीदारी बढ़ाने की दिशा में यह है सार्थक पहल।
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल के माध्यम से पारदर्शी ढंग से वोट देने की प्रक्रिया समझेंगे।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और इसके लिए लोगों को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस वैन के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट के कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी,जिससे मतदाताओं में किसी भी प्रकार की भ्रांति न रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इससे मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे मतदान के दिन निडर होकर अपने अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रत्येक मोबाइल वाहन में आवश्यक जानकारी के साथ आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया गया है ।सभी मास्टर ट्रेनर बिहार के रूप से मतदाताओं को इस प्रणाली को व्यवहारिक रूप से समझाएंगे। सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। अभी सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय दरभंगा में और तीनों अनुमंडल में एवं और ई वी एम और वीवीपीएटी से मतदान की प्रक्रिया समझने के लिए कार्यालय अवधि में हैंड्स ओं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सूचना जनसंपर्क कार्यालय में प्रतिदिन 25 से 30 मतदाता आकर इस प्रक्रिया को समझते हैं।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के परीक्षित,अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सदर पुष्पा प्रिया, जिला स्वीप आइकॉन मणिकांत झा आदि उपस्थित थे।
वहीं राजनीतिक दलों की ओर से राहुल कुमार कर्ण, देवेंद्र कुमार झा, सुनील कुमार मंडल,जवाहर लाल शर्मा, मुकुंद चौधरी, सत्यनारायण पासवान, दयानंद पासवान,गुलाम हुसैन आदि उपस्थित रहे।