कार्य मे लापरवाही करना शिक्षक सह बीएलओ प्रभाकर को पड़ा महंगा, बीडीओ ने किया निलंबित।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता महंगा पड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वाचन सूची के विशेष गहन। पुनिरिक्षण कार्य अंतर्गत समीक्षात्मक बैठक में लगातार अनुपस्थित रहे साथ ही वरीय बीएलओ ग्रुप में वरीय पदाधिकारी को धमकी भरा शब्द का प्रयोग किया।

इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 279 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बघमारा के बीएलओ प्रभाकर कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने बताया कि कार्य में लापरवाही एंव अनुशासनहीनता के कारण निलंबित किया गया है।