कटरा :डूबने से 5 बच्चों की मौत मामले में विधायक ने पीड़ित परिवार को सौंपा चेक, दी सांत्वना,

कहा कि आज का दिन हृदय को व्यथित करने वाला रहा

दस्तक 7मीडिया गायघाट /दीपक कुमार

 

औराई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटरा प्रखंड के खंगुरा एवं बंधपूरा पंचायत के गोरधोआ नदी में बीते दिन पाँच मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखदायी और पीड़ादायक है।औराई विधायक रामसूरत राय ने सोमवार को पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की तथा अंचल अधिकारी के साथ मिलकर सहायता राशि एवं चेक प्रदान किया। साथ ही व्यक्तिगत स्तर पर भी यथासंभव सहयोग किया।

इस अवसर पर हमारे साथ प्रखंड प्रमुख श्री नूर आलम जी, उप प्रमुख श्री गौतम कुमार जी, श्री नंद किशोर यादव जी, आशीष राम जी, सफा नफीस जी, अरमान जी, मुकेश सिंह जी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनता मालिक भी रहे।
सभी ने मिलकर शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह क्षति अपूरणीय है। हम सभी की संवेदनाएँ इन परिवारों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिवारजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।दुःख की इस घड़ी में हम सब एक साथ हैं।

रामसूरत कुमार
पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, बिहार
विधायक – औराई