मतदाता सूची में कटे हुए नामों का किया गया प्रकाशन, 30 अगस्त तक होगा दावा आपत्ति।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /दरभंगा /

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड कार्यालय पर मतदाता सूची में कटे हुए मतदाताओ का प्रारूप का प्रकाशन किया गया। बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अन्तर्गत प्रारूप के प्रकाशन के बाद जिनका नाम मतदाता सूची से कट गया है। उनकी सूची चुनाव आयोग के द्वारा सभी मतदान केंद्र, पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय तथा नगर पंचायत के कार्यालयों में प्रकाशन किया गया है।

एएसडी लिस्ट को सभी बीएलओ के द्वारा अपने मतदान केंद्र पर, पंचायत सचिव तथा मुखिया के द्वारा पंचायत भवन पर नगर पंचायत कार्यपालक के द्वारा नगर कार्यालय पर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड कार्यालय पर प्रकाशन किया गया है। प्रखंड अंतर्गत वैसे मतदाताओ जिनका नाम कट गया है। वैसे मतदाता प्रखंड कार्यालय पर या अपने बीएलओ के पास दावा आपत्ति कर सकते है। बता दे कि प्रखंड में 85854 मतदाता में से 6702 मतदाताओ का नाम कटा है।