विधायक स्वर्णा सिंह ने सड़क का किया शिलान्यास। किसानों और ग्रामीणों को होगी सुविधा।
विधायक स्वर्णा सिंह ने सड़क का किया शिलान्यास। किसानों और ग्रामीणों को होगी सुविधा।
विधायक स्वर्णा सिंह ने सड़क का किया शिलान्यास। किसानों और ग्रामीणों को होगी सुविधा।
दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम।
दरभंगा: गौड़ा बौराम प्रखंड अंतर्गत कन्हैय पंचायत के कन्हैय गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय वाला सड़क में दिलीप साहू के खेत के बगल से इंद्रकांत झा के खेत तक पी.सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास माननीय विधायक, गौड़ा बौराम वि.स.क्षे. श्रीमती स्वर्णा सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
यह सड़क निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूरा किया जाएगा, जिसकी प्राक्कलित राशि 7,80,600/- रुपये है। जिसकी लंबाई 450 फीटहै।इस योजना से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और क्षेत्र का विकास भी होगा। कार्यकारी एजेंसी कार्य प्रमंडल, बेनीपुर (दरभंगा) इस परियोजना को अंजाम देगी। विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह ने कहा कि हम गौड़ा बौराम विधानसभा के किसानों के काम के लिए हरवक्त तत्पर है। मौके पर मंडल अध्यक्ष पश्चिमी प्रवीण कुंवर, पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र झा, शुभम् मिश्रा, रंजीत झा, राहुल, दैवप्रभाष झा, लक्ष्मण पौद्दार, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के अलावा कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।