फतुहा थाना पुलिस की बड़ी कारवाई :दस चक्का ट्रक से 6651लीटर अंग्रेजी शराब बरामद ,चालक और खलासी गिरफ्तार।पुलिस की इस कारवाई से शराब तस्करों में खौफ।आगे की कारवाई में जुटी पुलिस।

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय 

फतुहा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दस चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया हें।चालक और खलासी की  गिरफ्तारी हो गई हें पुलिस आगे की कारवाई कर रही हें।

फतुहा अनुमंडल के डीएसपी ने इस बाबत प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दस चक्का ट्रक जिसका रजिo नंo – HP72B3786 हें , उस ट्रक से भारी मात्रा में शराब लेकर दनियावां के तरफ से आ रही है। त्वरित कार्रवाई करने पर पकड़ा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उक्त सूचना मिलते ही फतुहा थानाध्यक्ष को अवगत कराते हुए एक टीम बनायी गई ,इसके बाद  फतुहा थाना पुलिस मुख्य मार्ग धोबी घाट पुल के पास वाहन जांच के क्रम में देखा  कि एक 10 चक्का ट्रक जिसका रजिo – HP72B3786 आ रही हें।पुलिस ने ट्रक रोककर उसमें बैठे दो व्यक्तियों का नाम पता पूछा, जिसपर एक ने अपना नाम पता 01. विनोद कुमार पिता बाबू राम साओ सिल्ली कला 260 थाना नन्दौर जिला यमुना नगर (हरियाणा) एवं दूसरे ने अपना पता 02. गोविन्द पिता राजु साओ खुड्डाली सैर थाना नवाबगंज जिला चण्डीगढ़ (हरियाणा) बताया।

जब ट्रक को खोलकर देखा गया तों ट्रक के डाला के अन्दर चारों तरफ से प्लास्टिक की बोरी में भरकर सरसों का भूसा लदा हुआ है। जिसे हटाकर देखने पर बीच में छुपाकर भारी मात्रा में शराब का कार्टून रखा हुआ था। जिसमें कुल 849 कार्टून पाया गया जिससे कुल – 6651.720 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –

1. विनोद कुमार पिता बाबू राम साओ सिल्ली कला 260 थाना नन्दौर जिला यमुना नगर (हरियाणा)

2. गोविन्द पिता राजु साओ खुड्डाली सैर थाना नवाबगंज जिला चण्डीगढ़ (हरियाणा)

बरामदगी –

1. अंग्रेजी शराब – 6651.720 लीटर

2. 10 चक्का ट्रक रजिo नंo – HP72B3786

3. एक स्मार्ट फोन

4. फास्टटैग IDFC First Bank 6081161090478939

5. जीपीएस डिवाइस जिसका IMEI नंo – 867111063586868 जिसमें एयर्टेल का सिम लगा हुआ।

6. 5900 /– नगद रुपया

अनुसंधान में सहयोग करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी –

01 – पु ० नि सह थानाध्यक्ष, रूपक कुमार अंबुज फतुहा थाना।
02 – पु ० अoनिo शुभम कुमार फतुहा थाना।
03 – पु ० अoनिo अर्चना कुमारी फतुहा थाना।
04 – परी ० पु ०अoनिo नीतिश कुमार गौतम।
06 – सिपाही – 4318 दिलीप कुमार