बहादुरपुर में भाकपा माले की बैठक,21 अगस्त को प्रदर्शन का फैसला

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

बहादुरपुर इलाके में भाकपा माले की पिररी लोकल कमिटी की एक बड़ी बैठक हुई। यह बैठक लोकल सचिव जंगी यादव की अध्यक्षता में कमलपुर-मछौरा के बीच स्थित पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र यादव के फार्म में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गरीबों के वोट देने के अधिकार पर हमले का आरोप लगाया गया। इसे बचाने के लिए गांव-गांव में अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। साथ ही बैठक में कई स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई, मठ छपरार और मछौरा के बीच पुल निर्माण,छपरार स्कूल और घोरघट्टा के बीच पुल बनवाना,भूमिहीनों को जमीन का कागज पर्चा देना,पंचायत में चल रही योजनाओं की जांच कराना,इन मुद्दों पर पहले प्रशासन से बातचीत हुई थी,लेकिन बैठक में बताया गया कि उस पर काम बहुत धीमा हो रहा है। इससे लोगों में गुस्सा है। बैठक में तय हुआ कि मठ छपरार में कमला नदी पर नाव की व्यवस्था की जाए,सभी गरीबों को 2 लाख रुपये की सहायता दी जाए,जैसा पहले सरकार ने वादा किया था,इन मांगों को लेकर 21 अगस्त को बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में,नागेंद्र यादव,गणेश पासवान,बनारसी सहनी,महेश दास,सुरेश पासवान,कमलेश कुमार,विनय यादव समेत कई लोग शामिल हुए।