मृतक किसान की पहचान लाल बहादुर यादव ( 40वर्ष )  रूप में हुई है. घटना में लाल बहादुर यादव को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गोली लगी है. जिससे उसे गंभीर हालत में पहले भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया.

डॉक्टरों ने गोरखपुर किया रेफर

भोरे रेफरल अस्पताल में लाल बहादुर यादव (मृतक) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।गांव का ही लड़का ले गया था बुलाकर।परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात लाल बहादुर यादव (मृतक) अपने घर पर मौजूद थे. इसी बीच गांव का ही एक लड़का उन्हें बुलाकर अपने साथ लेकर गया, जहां पूर्व से ही बाइक सवार बदमाश मौजूद थे.बाइक सवार बदमाशों से लाल बहादुर यादव (मृतक) की कहासुनी हो गई थी. जिससे हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए. घटना में लाल बहादुर यादव (मृतक) को 7 गोली शरीर के विभिन्न हिस्सों में लगी हैं।भोरे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि किसान को करीब 7 गोलियां लगी हैं, जिसे उसे गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं.थानाध्यक्ष राजेश ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह घटना शराब तस्करी के गोरखधंधे से जुड़ी हुई है. घायल किसान भी शराब तस्करी में शामिल रहा है. जिससे प्रतीत होता है कि क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच रंजिश में गोली चली है।