पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया श्रद्धांजलि।

दस्तक7मिडिया,अलीनगर 

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर अलीनगर विधानसभा अंतर्गत महथौर चौक स्थित मेट्रोपॉलिटन विद्या मंदिर के प्रांगण में मंडल अध्यक्ष श्री पंकज कुमार कंठ की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा कार्यकम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विनय कुमार पासवान एवं जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह शामिल हुए। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष श्री विनय कुमार पासवान ने कहा अटल जी एक महान राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कवि और सर्वमान्य नेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का हर पल देश सेवा में समर्पित कर दिया। उनका विराट व्यक्तित्व, उनका शांत स्वभाव, उनकी कविताओं में बसी राष्ट्रभक्ति और उनका दृढ़ संकल्प, हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
वहीं जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा अटल जी ऐसे प्रखर वक्ता थे जिनकी बातों में शब्दों की नहीं, बल्कि विचारों की गहराई हुआ करती थी। अटल जी ऐसे जननेता था जिनका राजनीतिक जीवन में पक्ष और विपक्ष दोनों ही उनका सम्मान करते थे, जो उनके विशाल व्यक्तित्व का प्रमाण था। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे जिनकी कविताओं में राष्ट्रभक्ति और मानवीय संवेदना का अद्भुत संगम था। अटल जी का हृदय भले कवि की तरह कोमल था लेकिन जब बात राष्ट्र की होती तो वे हिमालय की तरह अपना सीना अटल करके खड़े हो जाते थे। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध के समय उन्होंने देश का नेतृत्व करते हुए अपने दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। अटल जी गठबंधन की राजनीति के शिखर पुरुष थे, जिन्होंने विभिन्न विचारधाराओं को एक मंच पर लाने का सफल प्रयास किया। ‘पोखरण परमाणु परीक्षण’ जैसा साहसिक निर्णय लेकर उन्होंने भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उनकी दूरदर्शिता का प्रमाण ‘स्वर्णिम चतुर्भुज योजना’ है, जिसने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा दी। वह एक ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने नैतिकता और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुधा देवी,गंगा राम सहनी,रंजीता देवी, रामदत्त पासवान,बलराम सिंह,प्रेम शंकर झा,दयानरेश चौधरी,लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।