दरभंगा जिला के सोनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अपहृत बालक को महज 24 घंटे के अंदर दरभंगा पुलिस ने  किया  बरामद। घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

सोनकी थाना क्षेत्र से अपहरण हुये बालक को थाना की पुलिस एवं टेक्निकल सेल के पुलिस कर्मियों ने महज 24घंटे के भीतर बरामद कर लिया।

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना पर रंजन कुमार मंडल पिता राजकुमार मंडल सा० सोनकी थाना सोनकी ने लिखित आवेदन दिया कि इनका पुत्र अपने घर से दरभंगा गया जो अभी तक वापस नहीं आया हें।लेकिन कुछ देर पहले अपहृत बालक के ही नम्बर से फोन आ रहा है कि आपका पूत्र मेरे पास है 30 लाख रूपया तैयार रखिये ।

इस संबंध मे सोनकी थाना में  दिनांक 14 अगस्त 2025 को प्राथमिकी (115/25)दर्ज कि गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड मे अपहृत की बरामदगी हेतु तकनीकी शाखा कार्यालय से संम्पर्क स्थापित कर छापामारी करते हुए अपहृत बालक को दिनांक 14अगस्त 2025 को समय करीब 13:00 बजे मे विधिवत बरामद किया गया।

अपहृत बालक से पुछताछ कर उनके बताये अनुसार तकनीकी शाखा के सहयोग से इस कांड मे दो अप्राथमिकी अभि० 01. गुलाब कुमार पिता ब्रज किशोर यादव सा० भैरवपट्टी थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा 02 अबू सामा पिता कमरे आलम सा० भैरवपट्टी थाना बहादुरपुर जिला दरंभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।यही नहीं  घटना मे प्रयोग किये गए चार चक्का गाड़ी AURA को विधिवत बरामद किया गया । अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

छापामारी दल के सदस्य

01. पु०नि० प्रशुन्जय कुमार (प्रभारी तकनीकी शाखा)
02. पु०नि० मनोज कुमार थानाध्यक्ष सदर थाना
02. पु०अ०नि० प्रताप कुमार सिंह थानाध्यक्ष सोनकी थाना
03. पु०अ०नि० शशिकांत झा सोनकी थाना
04. पी०टी०सी० 185 रामबाबू राय
05. सिपाही 363 राजीव कुमार रंजन