कैमूर में भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि, ‘बिहार में होने वाले अपराधों का संबंध RJD से है।’ उन्होंने तेजस्वी यादव से अपराधियों को समझाने की अपील की।
राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए आलोक ने कहा कि, ‘वे संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर अराजकता फैला रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि, ‘सुप्रीम कोर्ट SIT की निगरानी कर रहा है। प्रधानमंत्री ने घुसपैठियों को देश में नहीं रहने देने की बात कही है।’
‘बिहार में अब बिजली मुफ्त’
विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि, ‘कैमूर में पहला मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है। मुंडेश्वरी में रोपवे का निर्माण होगा। भारतमाला परियोजना भभुआ से गुजरेगी। बिहार में अब बिजली मुफ्त हो गई है।’
‘2025 में NDA बिहार में 225 सीटें जीतेगी’
प्रशांत किशोर पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कई लोग बरसाती फफूंदी की तरह आ जाते हैं। पिछले चुनाव में प्लूरल आई थी, अब उनकी राजनीति में क्या स्थिति है यह सभी जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि 2025 में NDA बिहार में 225 सीटें जीतेगी।
आलोक ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस लगातार 3 साल से चुनाव हार रही है। इसके लिए चुनाव आयोग को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।’ उन्होंने संविधान और आरक्षण खत्म होने की अफवाहों को भी खारिज किया।
