किशनगंज के नगर पंचायत पौआखाली में चेहल्लुम का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन की सफलता में कमेटी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन का विशेष योगदान रहा।
नौजवान मोहर्रम कमेटी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया, इस मुस्लिम बहुल क्षेत्र में सभी धर्मों के लोग मिल जुल कर मोहर्रम मनाते है। इसे उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। शनिवार को कमेटी के सदस्यों ने पौआखाली थानाध्यक्ष अंकित सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों का विशेष सम्मान किया।
पुष्प गुच्छ, शाल और मिठाई खिलाकर किया सम्मानित
कार्यक्रम में थानाध्यक्ष और उनकी टीम को पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। उन्हें शाल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह शांति बनाए रखने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही थाना अध्यक्ष ने कमिटी के सदस्यों के हौसले को अफजाई करते हुए कई बाते कहे।
सम्मान समारोह में सद्दाम, शौकत, तौकीर आलम, मासूम, कलाम, शहंशाह, सोनू और पीर सहित अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित थे। सभी ने पौआखाली पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना की।
