पटना – पूर्णिया एक्सप्रेसवे के किनारे बनने वाले औद्योगिक पार्क स्थल का कुशेश्वरस्थान मे डीएम ने किया निरीक्षण।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार 

दरभंगा डीएम कौशल कुमार शनिवार को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के उसड़ी पंचायत अंतर्गत अरराही गांव के निकट होकर गुजरने वाले प्रस्तावित पटना पुर्णिया एक्सप्रेसवे के किनारे बनने वाले औद्योगिक पार्क के स्थल का निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रस्तावित पटना पुर्णिया एक्सप्रेस वे के किनारे कुशेश्वरस्थान दोनों प्रखंड में एक एक हजार एकड़ में औद्योगिक पार्क बनाए जाने की योजना है। वहीं दूसरी ओर डीएम श्री कुमार ने कुशेश्वरस्थान में जाम से निजात दिलाने के लिए बनाए जाने वाले असमा पुल से धोबलिया बाइपास सड़क निर्माण का स्थल निरीक्षण कर इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश संबंधित विभाग के अभियंता को दिया।

डीएम ने नदी थाना और पूर्वी प्रखंड कार्यालय के भवन निर्माण में किन कारणों से विलंब हो रहा है इसकी जानकारी लेते हुए दोनों भवनों का निर्माण जल्द शुरू करने को कहा। जानकरों ने बताया कि भवन निर्माण के कनीय अभियंता के लापरवाही के कारण नदी थाना का कार्य अभी तक नही शुरू हो पाया है। स्थानीय कुछ लोगो के संपर्क में आकर कनीय अभियंता आनाकानी कर रहे है।

वहीं कुशेश्वरस्थान शिवगंगा घाट के जर्जर हो चुके धर्मशाला को तोड़ने का काम शुरू करने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीओ शशांक राज, डीसीएलआर मयंक सिंह, कुशेश्वरस्थान एवं पूर्वी प्रखंड के सीओ राकेश सिंह यादव व गोपाल पासवान सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।