कुशेश्वरस्थान ,प्रशांत कुमार
बिरौल थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान विदेशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल समेत कार को बरामद किया हें वहीं एक युवक को भी गिरफ्तार किया हें वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया हें जिसे गिरफ्तार करने के लिये पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हें।

थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कारवाई की हें। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक कार यू पी 16क्यू -05957एवं एक मोटरसाइकिल बीआर 09एएफ -8208 बरामद की हें ,उन्होंने यह भी कहा कि मोटरसाइकिल का लास्ट नंबर मिटा हुआ हें जिसके सत्यापन के बाद कुछ कहा जा सकता हें। इसके अलावे उन्होंने बताया कि गाड़ी से करीब 77लीटर विदेशी शराब

रायल विदेशी क्लासिक विस्की बरामद की गई हें। थानाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि एक युवक जो गिरफ्तार हुआ हें वह कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के सिमराहा गांव निवासी लालन यादव का पुत्र गोविन्द यादव हें।उन्होंने कहा कि इस दौरान एक युवक फरार हो गया हें जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। छापेमारी की जा रही हें।
