कुशेश्वरस्थान ,प्रशांत कुमार

तेलंगाना की पुलिस ने बिरौल थाना क्षेत्र के निजी स्कूल से एक मुन्ना भाई शिक्षक को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किये जानें का मामला प्रकाश में आया हें। सूचना मिल रही हें कि कुछ दिन पहले तेलंगाना में हुई परीक्षा में यह शिक्षक मुन्ना भाई का रोल निभाया था। इसका मतलब यह हें कि परीक्षार्थी के बदले शिक्षक ने परीक्षा दिया था। इसकी जांच वहां की सीआईडी टीम कर रही हें। सीआईडी के इंस्पेक्टर जी सुकारेड्डी के साथ चार सदस्यीय टीम यहां आई थी। सुपौल -शिवनगर मुख्य सड़क स्थित एक निजी स्कूल से मधुबनी जिले के शिक्षक शैलेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया हें। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने इस खबर की पुष्टि की हें। उन्होंने कहा हें कि न्यायिक प्रक्रिया पूरा करने के बाद तेलंगाना पुलिस अपने साथ शिक्षक को ले जाएगी। तेलंगाना पुलिस ने कहा हें कि इस मामले में हम कुछ नहीं बता पाएंगे ,हाँ वहां ले जानें के बाद पूछताछ जरूर होगी इसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी।