झंझारपुर ,एक संवाददाता :
झंझारपुर थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो पर लदे भारी मात्रा में नेपाली शराब को बरामद किया हें ,हालांकि गाड़ी का चालक पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाते हुये फरार हो गया।
थाना अध्यक्ष राशिद परवेज ने बताया कि उन्हें दो बजे रात में सूचना मिली कि स्कार्पियो बीआर 32डी -6487पर विदेशी शराब लदा हुआ हें और चनोरागंज की और जा रही हें। पुलिस तुरंत चनोरागंज पहुंच गई। इसी बीच सुनसान सड़क पर एक गाड़ी को आता देख पुलिस आगे बढ़ी। चालक पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर भाग गया। उन्होंने कहा कि पुलिस गाड़ी जब्त कर थाने लाई जिसमें कई बोरियों में नेपाली शराब था। उन्होंने कहा कि कुल 540लीटर शराब हें।
थानाध्यक्ष राशिद परवेज ने कहा कि आगे की कारवाई की जा रही हें।

