सेवा विस्तार के खिलाफ वाद दायर , प्रधानाध्यापक व शिक्षक आमने – सामने, मामला हुकूमदेव नारायण यादव उच्च विद्यालय सोनकी दरभंगा का।।
सेवा विस्तार के खिलाफ वाद दायर , प्रधानाध्यापक व शिक्षक आमने – सामने, मामला हुकूमदेव नारायण यादव उच्च विद्यालय सोनकी दरभंगा का।।
सेवा विस्तार के खिलाफ वाद दायर
प्रधानाध्यापक व शिक्षक आमने – सामन
मामला हुकूमदेव नारायण यादव उच्च विद्यालय सोनकी दरभंगा का।
दरभंगा /विधि संवाददाता
दरभंगा जिला के सदर प्रखंड के हुकूमदेव नारायण यादव उच्च विद्यालय, सोनकी के प्रधानाध्यापक पद पर सेवा निवृत्त होने की उम्र 60 साल पूरी करने के बाद भी कार्यरत रहने वाले मोहम्मद जहिरुद्दीन के खिलाफ जिला शिक्षक नियोजन अपीलीय प्राधिकार में अपील वाद दायर किया गया है। यह वाद उसी विद्यालय के शिक्षक देवनारायण यादव ने दायर कराया है जिसमे
जिला पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत मोहम्मद अजहरुद्दीन, जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा एवं अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। प्राधिकार के पीठासीन पदाधिकारी ने अपील वाद को मंजूर कर प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। अपील वाद 49 /23 में आवेदक ने अंकित किया है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा अधिसूचित सेवा शर्त की कंडिका 15 में 60 वर्ष की उम्र तक सेवा में बने रहने का प्रावधान है लेकिन इसका उल्लंघन कर 8 जनवरी 2022 को विद्यालय प्रबंध समिति ने 31मार्च 2022 को 60 वर्ष की उम्र पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाध्यापक मो0 जहीरुद्दीन को 01 अप्रैल 2022 से अगले 5 वर्ष तक के लिए प्रधानाध्यापक पद बने रहने के लिए सेवा अवधि बिस्तार कर दिया। इसकी सम्पुष्टि जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा ने भी कर दी। आवेदक शिक्षक श्री यादव ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक दरभंगा से भी की लेकिन आर डी डी ई ने अपने आदेश में सक्षम प्राधिकार में जाने की सलाह दी। इसी आलोक में शिक्षक श्री यादव ने यह मामला प्राधिकार में दर्ज कराया है
बेनीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिये अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने पेनल अधिवक्ताओं के साथ की बैठक।लोक अदालत में मामले निपटाने से कई फायदे।।
झंझारपुर पुलिस ने की भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ स्कार्पियो बरामद ,चालक फरार।