बेनीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिये अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने पेनल अधिवक्ताओं के साथ की बैठक।लोक अदालत में मामले निपटाने से कई फायदे।।
बेनीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिये अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने पेनल अधिवक्ताओं के साथ की बैठक।लोक अदालत में मामले निपटाने से कई फायदे।।
बेनीपुर /विधि संवाददाता
9 सितंबर को होनेवाले तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम संगीता रानी ने बेनीपुर के पैनल अधिवक्ताओं के साथ बैठक किया। उन्होंने अधिवक्ताओं से विचार विमर्श करते हुए कहा कि न्यायालय द्वारा करीब 150 सुलहयोग्य मुकदमों का चुनाव कर पक्षकारों को नोटिस भेजा गया है। प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में पैनल अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रहती है। इस लोक अदालत की सफलता के लिए भी हमलोग भरपूर प्रयास करें। शमनीय मुकदमों के पक्षकारों को बताया जाए कि लोक अदालत द्वारा मामले निपटाने के कितने फायदे हैं। समय की बचत, पैसे की बचत, दोनों पक्षों की जीत, आपसी भाईचारगी का बना रहना आदि फायदो को बताया जाये। एसीजेएम श्रीमती रानी ने कहा कि बिना नोटिस वाले सुलहयोग्य मुकदमों का भी निपटारा किया जाएगा। इसके लिए मुकदमे के सभी पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होना होगा। सभी न्यायालयों में प्री काउसिलिंग की व्यवस्था भी है। इसलिए पक्षकार लोक अदालत से पूर्व भी न्यायालय में आकर समझौता कर सकते हैं। बैठक में पैनल अधिवक्तागण गजनफर अली खान, नवीन कुमार ठाकुर, सुशील कुमार चौधरी, राजनाथ यादव, नवलकिशोर, मो. हैदर अली, दिवाकर झा, देवकुमार चौधरी और शत्रुघन झा मौजूद थे।