थाना अध्यक्ष ने पूजा पंडालों का लिया जायजा , गाइडलाइन का पालन करने का दिया निर्देश
थाना अध्यक्ष ने पूजा पंडालों का लिया जायजा , गाइडलाइन का पालन करने का दिया निर्देश
थाना अध्यक्ष ने पूजा पंडालों का लिया जायजा , गाइडलाइन का पालन करने का दिया निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर गुरुवार की शाम थाना अध्यक्ष बसंत कुमार एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने नगर पंचायत सिंहवाड़ा , कटासा, भपुरा , मगर पंचायत भरवाड़ा , कटका , निस्ता गावो में जन्माष्टमी पर्व को लेकर बन रहे पूजा पंडालों का जायजा लेते हुए पूजा कमिटी को जरूरी निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि पूजा कमिटी हर हाल में पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और फायर सेफ्टी यंत्र अवश्य रखें। तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं बजाने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा की पूजा पंडालों के बाहर सादे लिबास में पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगा। वही पूजा कमिटियों ने भी प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप हो पूजा करने की बात कही