प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिंहवाड़ा में गुरुवार को धूमधाम से सल्हेश की पूजा की गई। मौके पर पूजा देखने के लिए लोगो की भीड़ भी उमड़ पड़ी। इस दौरान सिंहवाड़ा में मेले जैसा नजारा था। आस पड़ोस के गावो के भी लोग पूजा में भाग लिए वही भक्तों द्वारा करतब भी दिखलाया गया। बताते चले की पासवान समाज के लोग प्रत्येक वर्ष इस पूजा का आयोजन करते है। मौके पर अर्जुन पासवान ने कहा की राजा सल्हेश हमलोगों के देवता है। इस पूजा करने से लोगो का कल्याण होता है। मौके पर नीरज पासवान, महेश पासवान, राजा पासवान, मोनू पासवान अंगद पासवान पूजा में देख रेख मे लगे रहे।