गायघाट में हर घर तिरंगा अभियान,कमरथु में निकली तिरंगा यात्रा, भाजपा नेताओं ने किया नेतृत्व।

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट प्रखंड की ग्राम पंचायत कमरथु में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह और मुकेश कुमार सिंह ने नेतृत्व किया।

कमरथू से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में कई लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्रध्वज को स्थापित कर प्रणाम किया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय एकता और देश की शक्ति को मजबूत करना है। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाए। गांव में निकाली गई पदयात्रा के माध्यम से देशभक्ति की भावना को मजबूत किया गया। यह अभियान प्रतिवर्ष समाज में राष्ट्रीयता की भावना को प्रोत्साहित करता है।