दरभंगा जिला के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ्लेग मार्च
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम पर्व के अवसर पर अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से विधि – व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के सभी थाना अंतर्गत फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।
जिसके क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा/ सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ पुलिस उपाधीक्षक रक्षित एवं शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए।
जिसके दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी थाना अध्यक्ष को दिशा – निर्देश दिया गया।

