दरभंगा/ विधि संवाददाता

न्यायमंडल दरभंगा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार का अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आगामी 9 सितंबर को न्यायालय प्रांगण में प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम केस के निपटारे के लिए स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक किया गया। बैठक में जिला जज श्री तिवारी ने बीमा कंपनियों के अधिकारियों से कहा कि दावा वादों के निपटारे के लिए पक्षकारों के साथ प्री काउंसलिंग करना अति महत्वपूर्ण है। इससे मामलों के निष्पादन में आनेवाली बाधाओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि, उनके अधिवक्ता एवं दावाकर्ताओं के अधिवक्ता समझौता कराने का प्रयास करें। बैठक में एडीजे ग्यारह संजय प्रिय सहित जिले के सभी बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि, कंपनियों के अधिवक्ता, दावाकर्ताओं के अधिवक्ता मौजूद थे।