सुपौल बाजार में शिव महापुराण एवं महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल मुख्यालय स्थित सुपौल बाजार में समस्त बाजार वासियों द्वारा एक विशाल धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर शिव महापुराण कथा और महारुद्राभिषेक का कार्यक्रम रखा गया है, जिसका शुभारंभ गुरुवार,14 अगस्त को कुमारी कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।


सुबह से ही सुपौल बाजार भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।
यह कलश यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर, सुपौल बाजार, पुराना बजरंग बली स्थान से प्रारंभ हुई। जो सुपौल रामनगर दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां कलश में जल लेकर पुनः वापस नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचेगी।


आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कथा का शुभारंभ कल यानी 15 अगस्त शुक्रवार से होगा और यह 23 अगस्त 2025 तक चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 04 बजे से रात्रि 07 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिव महापुराण कथा का वाचन आचार्य श्री राघव झा करेंगे, जबकि इस पूरे कार्यक्रम के आयोजक बल्लू झा पंडित जी हैं।