10 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल पाँचवें दिन भी जारी
10 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल पाँचवें दिन भी जारी
10 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल पाँचवें दिन भी जारी
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी महासंघ गोप गुट, शाखा दरभंगा के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज पाँचवें दिन भी जारी रही। यह हड़ताल राज्य संघ के आह्वान पर 10 सूत्री मांगों को लेकर की जा रही है। मुख्य मांगों में बीमा राशि बढ़ाना,बिना नकद कैशलेस इलाज की सुविधा,एलडीसी लोअर डिवीजन क्लर्क का ग्रेड पे 2800 करना और पदनाम बदलने जैसी बातें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा समाहरणालय के जिला पंचायत शाखा,नजारत शाखा,आपूर्ति शाखा,विधि शाखा,अभिलेखागार,अनुमंडल कार्यालय और अन्य शाखाओं के सभी कर्मचारी 9 अगस्त 2025 से पूरी तरह हड़ताल पर हैं। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर फैसला लिया है कि जब तक उनकी 10 सूत्री मांगें पूरी नहीं होतीं,तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस हड़ताल का नेतृत्व जिला सचिव संतोष कुमार रमण कर रहे हैं। हड़ताल में अनीता,सुरेश मंडल,नीतिश कुमार,पंकज कुमार,शशि सक्सेना,सुमित वर्णवाल,संजय कुमार,हर्ष कुमार,बबलू कुमार,सिद्धार्थ कुमार,प्रमोद यादव समेत कई कर्मचारी शामिल हुए।