गायघाट में शिक्षको को मिला सम्मान , बच्चों के भविष्य के साथ ही राष्ट्र का निर्माण भी करते हैं शिक्षक

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

शिक्षक समाज के आधार स्तंभ होते हैं जो बच्चों के भविष्य के साथ ही राष्ट्र का निर्माण भी करते हैं उदाहरण चाणक्य..उक्त बातें गायघाट प्रखंड सभागार में शिक्षक सम्मान सामारोह को संबोधित करते प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने कही । प्रमुख ने कहा कि समाज में गुरू को गोविंद से बड़ा माना गया है गुरू वशिष्ठ हो या द्रोणाचार्य । उन्होने कहा कि हम शिक्षकों के साथ हमेशा खड़े है ।बेहतर शिक्षा व्यवस्था हो या सुंदर व स्वच्छ स्कुल इसको बनाने में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण होगा । गायघाट के हर स्कूल सुंदर हो जहां कोई समस्या है उसको निदान कराने में हम हमेशा तत्पर हैं। मौके पर सभी नवनियुक्त एचएम प्रभारी एचएम व शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र व कलम डायरी के साथ सम्मानित किया गया गया। व हमेशा शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम की बात कही गयी। मौके पर बीडीओ डा.सजय कुमार राय,सीओ शिवांगी पाठक,बीईओ तारा कुमारी,साधन सेवी चंदन कुमार,सासंद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान,चिकित्सा प्रभारी डा.नबाब गुलाम रब्बानी,एचएम मनोज कुमार,अमरनाथ सिंह,उमेश कुमार,चंदन पासवान,राकेश कुमार,गौतम बिहारी,प्रेम कुमार,हरिश्चन्दर मंडल आदि थे।