डाकबंगला कार्यालय के परिसर में जदयू की बैठक का आयोजन।

सीतामढ़ी जिला के पुपरी प्रखंड के पुपरी स्थित डाकबंगला कार्यालय के परिसर में जदयू की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वली अहमद खान ने की। कार्यक्रम का संचालन रमेश पटेल ने किया।

बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव ने मतदाता सत्यापन की आवश्यकता पर बल दिया। सुरसंड विधानसभा में 55 नए बूथ जोड़े गए हैं। जदयू ने प्रत्येक बूथ पर बीएलए टू की नियुक्ति की है।

विधान परिषद सदस्य रेखा कुमारी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। हर घर बिजली योजना के तहत 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। पेंशनधारियों को अब 1100 रुपये मिल रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़कर 3000 रुपये हुआ है। प्रसव कराने पर ममता दीदी को 600 रुपये दिए जा रहे हैं। स्कूल रसोइयों को 3300 और रात्रि प्रहरी को 10000 रुपये का मानदेय मिल रहा है।

पुनौरा धाम में एक हजार करोड़ की लागत से माता सीता का मंदिर निर्मित किया जाएगा है। कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहयोग मांगा गया। बैठक में 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 225 सीटों पर जीत का संकल्प लिया गया।