भागलपुर में बाढ़ राहत व बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में की गई। समीक्षा बैठक में भागलपुर सहित गंगा किनारे के 10 बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति पर चर्चा हुई।

समीक्षा भवन में बैठक में आयुक्त हिमांशु कुमार राय, आईजी विवेक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, एसपी नवगछिया प्रेरणा कुमार, नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 10 जिलों के 54 प्रखंडों के 348 पंचायतों में 24.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। भागलपुर में एनडीआरएफ की 7 में से 6 टीम तैनात हैं, जबकि 60 मोटर बोट और 1,233 नावों से अब तक 37,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

52,573 लोगों को पॉलीथिन शीट और 1,785 लोगों।