डूबने से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को मिला 4 लाख का चेक,विधायक विनय चौधरी कहा , मदद के लिये हमेशा रहेंगे तत्पर।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा
बहेड़ी प्रखंड के कमारपोखर गांव में हाल ही में पानी में डूबने से रंजना कुमारी की मौत हो गई थी। मंगलवार को बेनीपुर विधायक प्रो.विनय कुमार चौधरी ने मृतका के परिजन सरोज पंडित को आपदा राहत मद से 4 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि सरकारी खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। सरकार अब समय पर पीड़ितों को राहत राशि दे रही है। पहले लोगों को मुआवजा पाने के लिए कई दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे,लेकिन अब 24 घंटे के अंदर मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अब हर आपदा पीड़ित को बराबरी से मदद देती है–चाहे फसल नुकसान,आगजनी,या दुर्घटना से जुड़ा मामला हो। इसमें कोई जाति,धर्म या वर्ग का भेदभाव नहीं किया जाता। विधायक ने सरोज पंडित से अपील की कि राशि का इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में करें और किसी भी बिचौलिया को पैसे न दें। उन्होंने कहा अगर कोई रिश्वत मांगे तो सीधे अंचल अधिकारी या मुझे फोन करें,इस मौके पर कई अधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद थे,जिनमें राजस्व अधिकारी राजीव कुमार,बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद राय,युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल थे।