प्रो. हरिश्चंद्र झा के निधन से शिक्षा जगत और बिरौल में शोक की लहर
प्रो. हरिश्चंद्र झा के निधन से शिक्षा जगत और बिरौल में शोक की लहर
प्रो. हरिश्चंद्र झा के निधन से शिक्षा जगत और बिरौल में शोक की लहर
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के जनता कोशी महाविद्यालय, बिरौल, के सेवानिवृत्त मैथिली विषय के प्रोफेसर हरिश्चंद्र झा का निधन हो गया है। वे जदयू के जिला उपाध्यक्ष और मेहषी विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार झा के पिता भी थे। उनके निधन की खबर से पूरे शिक्षा जगत और दरभंगा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली, उछटी स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
प्रोफेसर झा के निधन पर जनता कोशी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्य नारायण पांडेय सहित सभी शिक्षकगण, समाजसेवी और जदयू कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनके ज्येष्ठ पुत्र संजीव कुमार झा ने उन्हें मुखाग्नि दी। मौके पर छोटे पुत्र सतीश झा,परिवार के सदस्यगण के अलावा ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मोटरसाईकिल चोरी के मामले में न्यायालय में फर्जी प्रमाण पत्र उपस्थापित करना पड़ गया महंगा ,लहेरियासराय थाना की पुलिस ने परिजन को किया गिरफ्तार ,अन्य की तालाश जारी
डूबने से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को मिला 4 लाख का चेक,विधायक विनय चौधरी कहा , मदद के लिये हमेशा रहेंगे तत्पर।