सीतामढ़ी में मंगलवार की सुबह मां-बेटी का शव आम के पेड़ से लटका मिला है। हालांकि, दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है।

मृतक महिला की उम्र लगभग 35 साल और बच्ची की उम्र करीब 7 साल बताई जा रही है। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पटदौरा गांव की है।

गांव की कुछ महिलाएं मंगलवार की सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थी। इसी दौरान इन महिलाओं ने पेड़ से लटका शव देख तो ग्रामीणों को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद बाजपट्टी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव लटकाया लग रहा है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।’

मां और बेटी का शव एक ही साड़ी के फंदे से लटका मिला।

एक ही साड़ी से लटकी मिली मां-बेटी

एक ही साड़ी के दोनों छोड़ से मां-बेटी के गले में फंदा लगा है। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसका ब्लाउज भी फटा दिखा और जीभ बाहर निकला था। महिला के बाल बिखरे थे।

वहीं, बच्ची व्हाइट और बलैक रंग की स्कर्ट और क्रीम कलर की टॉप पहनी हुई है। उसके पैर जमीन से सटे थे और जीभ बाहर निकला था।

शव मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जांच में जुटी FSL की टीम

FSL की टीम मौके पर पहुंची है और सबूत जुटा रही है। इसके साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों की जांच की जा रही है, ताकि महिला की पहचान की जा सके।

थानाध्यक्ष सुखविंद्र नैन ने बताया, ‘पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में रेप के बाद हत्या करने की आशंका है।’

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण सामने आएगी। फिलहाल, आसपास के थानों की मदद से शव की पहचान की जा रही है।