गायघाट: बिजली को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट प्रखंड के गायघाट और बलौर में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्युत विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 125 यूनिट बिजली फ्री के विषय पर मुख्यमंत्री जी ने उपभोक्ताओं से ऑनलाइन संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार राय, जेडीयू नेता प्रभात किरण ,जदयू अध्यक्ष लाल बाबू सहनी, मृत्युञ्जय सिंह, मुखिया देवेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया उमेश प्रसाद यादव, विनोद यादव, जिला जदयू महासचिव राम सज्जन राय, विद्यानंद पासवान, मो शहीद, संजीव यादव, कारी ठाकुर आदि प्रमुख थे।