बिहार अराजपत्रित कर्मचारी संघ की 10 सूत्री मांगों को लेकर बिरौल में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

i

बिरौल। बिहार अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने 12 अगस्त से अपनी 10-सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय बिरौल और अनुमंडल क्षेत्र बिरौल के सभी प्रखंड व अंचल के कर्मचारियों के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन का आह्वान किया है। मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय बिरौल के मुख्य द्वार पर कर्मचारी एकत्रित हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। हड़ताल के कारण अनुमंडल कार्यालय और संबंधित प्रखंडों एवं अंचलों में सरकारी कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।
अरविन्द प्रसाद, जो अनुमंडल कार्यालय बिरौल में प्रधान लिपिक हैं, ने बताया कि संघ अपनी मांगों को लेकर अडिग है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस हड़ताल से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन और संघ के बीच जल्द से जल्द समाधान निकालने की उम्मीद है ताकि सरकारी कामकाज सामान्य हो सके। चूंकि बिहार विधानसभा चुनाव सामने है।