निगरानी अन्वेषण की टीम ने अलग अलग जिला से घुस लेते दो सरकारी कर्मी को गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम लगातार घूसखोर पदाधिकारियों को रिश्वत लेते किसी ना किसी जिला से सरकारी कर्मी को गिरफ्तार कर रही हें इसके बावजूद घूसखोर घूसखोरी करने से बाज नहीं आ रहें हें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा (सारण )जिला से विभाग की टीम ने 30 हजार रिश्वत लेते भू अर्जन कार्यालय से किरानी आकाश मुकुंद को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

वहीं अभी अभी खबर मिल रही हें कि निगरानी विभाग की टीम ने औरंगाबाद जिले के ओबरा अंचल के राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार को 20हजार रुपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया हें ,पूछताछ के बाद विभाग की टीम उसे भी साथ ले गई हें।

