कर्मचारियों की हड़ताल से समाहरणालय में सन्नाटा,सरकारी दफ्तरों का काम ठप

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

लहेरियासराय अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के नेताओं ने जानकारी दी है कि 9 अगस्त से शुरू हुई कर्मचारियों की हड़ताल पूरी तरह सफल रही है। इस हड़ताल का असर समाहरणालय के सभी विभागों में देखने को मिल रहा है और कामकाज ठप हो गया है। महासंघ के अध्यक्ष योगेन्द्र राम,जिलाध्यक्ष विनोद कुमार भारती और मीडिया प्रभारी मो.इमरान ने बताया कि यह हड़ताल अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) की 10 मांगों को लेकर की जा रही है। नेताओं ने कर्मचारियों की एकता की सराहना करते हुए कहा कि सरकार को उनकी मांगें माननी ही होंगी। इस हड़ताल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुरेश मंडल,संतोष कुमार रमण,सुमित कुमार वर्णवाल,राजा कुमार पासवान,हेमंत कुमार झा और शशि कुमार यादव कर रहे हैं।