सड़क नहीं तो वोट नहीं! चिगरी सिमराहा पंचायत ने किया विधानसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान
सड़क नहीं तो वोट नहीं! चिगरी सिमराहा पंचायत ने किया विधानसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान
सड़क नहीं तो वोट नहीं! चिगरी सिमराहा पंचायत ने किया विधानसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान
दस्तक7मिडिया, कुशेश्वरस्थान, दरभंगा।
कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत चिगरी सिमराहा पंचायत के लोगों ने क्षेत्रीय प्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का बड़ा फ़ैसला लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि दशकों से उनकी पंचायत में सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
लोंगों का फूटा गुस्सा
पंचायत के निवासियों ने बताया कि उन्होंने स्थानीय मुखिया से लेकर विधायक और सांसद तक, सभी स्तर पर सड़क निर्माण की अपनी वर्षों पुरानी मांग रखी है, लेकिन किसी भी प्रतिनिधि या सरकारी अधिकारी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय तो नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद उन्हें क्षेत्र की मूल समस्याओं की सुध नहीं रहती।
चिगरी सिमराहा पंचायत की बदहाल सड़कें बरसात में कीचड़ और गड्ढों से भर जाती हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। आपात स्थिति में एम्बुलेंस या अन्य वाहनों का गाँव तक पहुँचना असंभव हो जाता है, जिससे मरीज़ों और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। छात्रों को स्कूल जाने में भी काफ़ी दिक्कतें आती हैं।
पंचायत के एक वरिष्ठ नागरिक ने बताया, “हम सालों से धूल फांक रहे हैं और कीचड़ में चल रहे हैं। जब कोई हमारी नहीं सुनता, तो वोट देकर क्या फ़ायदा? हमने तय कर लिया है कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, तब तक हम वोट नहीं डालेंगे।”
ग्रामीणों के इस सामूहिक फ़ैसले ने प्रशासन और राजनीतिक दलों के लिए चिंता बढ़ा दी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय प्रतिनिधि इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाते हैं और क्या चिगरी सिमराहा के ग्रामीणों का यह बहिष्कार का ऐलान अपना असर दिखा पाता है। इस घटना ने एक बार फिर विकास कार्यों में क्षेत्रीय असंतुलन और प्रशासनिक उदासीनता के मुद्दे को सामने ला दिया है।
मधुबनी जिला के पांच बॉर्डर थाने में हुई पोस्टिंग के मामले में सवालों के घेरे में वरीय पुलिस पदाधिकारी ,शराब तस्कर को सह देने वाले पुलिस पदाधिकारी को बना दिया जाता हें थानेदार ,”कि पैसा बोलता हें “?
बहेड़ी थाना क्षेत्र से सटे बघौनी गाछी के निकट अज्ञात अपराधियों ने ट्यूशन से लौट रही छात्रा को मारी गोली ,धटनास्थल पर ही छात्रा की मौत।